👁 0 views Views
हापुड़, सीमन: जनपद हापुड़ की पुलिस ने 6 वाहन चोरों को पकड़ कर दर्जनों कारें व बाइक बरामद की थी और जनपद से वाहन चोर गिरोह के सफाए का दावा किया था। परंतु एक बार फिर कार चोरी की खबर मिलने पर बदमाशों ने पुलिस की सक्रियता को चुनौती दी है। हापुड़ कोतवाली के अंतर्गत एक ग्रामीण की सैंट्रो कार चोरी चली गई। गांव उबारपुर के जितेंद्र सिंह ने हापुड़ कोतवाली में रिपार्ट दर्ज कराई है कि वह सैंट्रो कार में सवार होकर दिल्ली रोड स्थित एक दुकान पर गया था। जहां से बदमाश उसकी कार चोरी कर ले गए।































