हापुड़ ,सीमन(ehapurnews.com): जिलाधिकारी अदिति सिंह, अपर जिलाधिकारी जयनाथ यादव व संबंधित अधिकरियो के साथ कर करेत्तर एवं राजस्व वसूली की मासिक समीक्षा कर रही थी। जिलाधिकारी ने जनपद के समस्त उपजिलाधिकारियों को निर्देश दिये कि प्रत्येक तहसील में प्रतिदिन 02 बकायदारों को चिन्हित कर उनके विरूद्ध नोटिस जारी कर राजस्व वसूली के लिये हर सम्भव प्रयास किया जाये। यदि उसके उपरान्त भी राजस्व वसूली न हो रही हो तो बकायदारो को जेल भिजवाने की कार्यवाही की जाये। तहसील के लाॅकअप में सी0सी0टी0वी कैमरे अवश्य रूप से लगे होने चाहिये। जनपद में हाईवे निर्माण के लिये हापुड़ तहसील के 29 ग्रामों की भूमि चयनित की गयी है। जिलाधिकारी ने कहा कि ए0आर0 काॅपरेटिव ग्राम वासियों से समन्वय स्थापित कर बैनामों से राजस्व वसूली में प्रगति लाये। जिलाधिकारी ने आबकारी अधिकारी से कहा कि लाईसेंस नवीनीकरण से भी राजस्व बढ़ेगा इस कार्य में भी प्रगति लाये। प्रवर्तन के कार्याे में शिथिलता ने बरती जाये। उन्होंने आगामी पंचायत चुनाव को दृष्टिगत रखते हुये आबकारी अधिकारी को निर्देशित किया कि अवैध शराब को लेकर पुलिस विभाग, खाद्य सुरक्षा विभाग व तहसील के अधिकारियो से समन्वय बनाकर निर्रोधात्मक कार्यवाही की जाये। जिलाधिकारी ने एक्सन विद्युत को निर्देश दिये कि ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में बिजली चोरी करने वालों पर एफ0आई0आर दर्ज कराकर जेल भिजवाया जाये। अलौह खनन को लेकर जिलाधिकारी ने जिला खनन अधिकारी को निर्देश दिये कि जनपद के समस्त भट्टों के चालान फरवरी माह के अन्त तक जमा कराये। जिलाधिकारी ने प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना की धीमी प्रगति पर गम्भीरता जताते हुये कहा कि जिन अधिशासी अधिकारी का कार्य लक्ष्य के अनुरूप नहीं हो रहा है उस पर प्रभावी कार्यवाही होगी। बैठक में अपर जिलाधिकारी ने समस्त अधिशासी अधिकारियों से कहा कि प्रदेश सरकार के काया कल्प अभियान के तहत नगर क्षेत्र के विद्यालयों की रंगाई-पुताई का कार्य किया जाना है। इस कार्य को जल्द से जल्द पूर्ण कराया जाये। जिला अभिहित अधिकारी से कहा कि खाद्य प्रदार्थो की मिलावट में छापामारी करने हेतु सम्बन्धित क्षेत्र के उप जिलाधिकारी व पुलिस क्षेत्राधिकारी से समन्वय बनाकर ही छापामारी की कार्यवाही की जाये। अपर जिलाधिकारी ने जिला पूर्ति अधिकारी से कहा कि निरीक्षण के कार्यो को और अधिक बढ़ाया जाये तथा एआर काॅपरेटिव व भूमि विकास बैंक मासिक प्रगति हेतु विषेष प्रयास करें। बैठक के अन्त में जिलाधिकारी ने समस्त उप जिलाधिकारियों को निर्देशित किया कि उनकी तहसीलों में चल रहे लम्बित वादो का निस्तारण जल्द कराना सुनिष्चित करें। बैठक में अपर जिलाधिकारी जयनाथ यादव, समस्त उप जिलाधिकारी, तहसीलदार व जनपदीय अधिकारीगण उपस्थित रहें।
एक फोन पर घर बैठे मंगाए ताजी सब्जी, सफल मटर, पनीर, सोयाबीन, चाप, आईस्क्रीम, दूध, कोल्डड्रिंक. कॉल करें: 8650607033. FREE HOME DELIVERY






























