👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): समीप के गांव दस्तोई में श्री शनिदेव व हनुमान जी की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव हर्षोल्लास के साथ धूमधाम से मनाया गया।
इस अवसर पर आयोजित हवन में अंकित चौधरी,परमेंद्र चौधरी, नीरज चौधरी,दीपक चौधरी, व दीपक शर्मा आदि ने आहुतियां डाली और प्रसाद वितरित किया।
श्री शनिदेव व हनुमान जी की मूर्तियों के साथ गांव में कलश यात्रा निकाली गई जिसमें ग्रामीण महिलाएं व पुरुष शामिल हुए। वे मंगलगीत गाते हुए चल रहे थे। कलश यात्रा में शामिल लोगों ने परस्पर गुलाल लगाकर हर्ष व्यक्त किया।
DIWALI OFFER: BUY FOUR GET ONE FREE: चार Pizza खरीदने पर एक Pizza FREE: 8979755041, 7055225333, 9286667087





























