हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): थाना हाफिजपुर के गांव सिहानी में रविवार की सुबह एक मावा फैक्ट्री में वायलर फटने से हुए हादसे के सिलसिले में फैक्ट्री मालिक विनीत शर्मा के विरुद्ध संगीन धाराओं में मुकद्दमा दर्ज किया गया है। आरोपी फरार है। यह मुकद्दमा बड़ौदा सिहानी के सदाकत ने दर्ज कराया है।
बता दें कि विनीत शर्मा द्वाना मानकों के विरुद्ध गांव बड़ौदा सिहानी में फैक्ट्री संचालित की जारी थी जिसमें मावा तैयार कर सप्लाई किया जाता था। रविवार की सुबह फैक्ट्री में खोया तैयार करते वक्त अचानक वायलर फट गया और वायलर हवा में उड़ते हुए 500 मीटर दूर हारुन व इमरान के घर पर जा गिरा जिस कारण कई मकान बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए और दो दर्जन लोग घायल हो गए।
इस हादसे में घायल सदाकत की 5 वर्षीया बेटी मिस्वा ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। जिलाधिकारी ने हादसे की मैजिस्ट्रेटी जांच के आदेश दिए है।































