हापुड़,सीमन/अशोक तोमर(ehapurnews.com ):जनपद हापुड़ में शुक्रवार को महिला प्रकोष्ठ कांग्रेस कमेटी ने उत्तर प्रदेश में निरंतर हो रहे अपराधों के विरोध में देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नाम महिलाओं के हस्ताक्षर युक्त कार्ड शहर की पत्र पेटियों में डाले।
महिला प्रकोष्ठ कोंग्रेस कमेटी की अध्यक्षा मोनिका शर्मा के नेतृत्व में जनपद हापुड़ में यह अभियान चलाया गया।
महिला कांग्रेस की अध्यक्षा मोनिका शर्मा ने कहा कि देश और प्रदेश में महिलाओं और छोटी बच्चियों के प्रति अपराध रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का नारा देने वाले भाजपा के नेता खुद घटना में लिप्त पाए जा रहे हैं। उत्तर प्रदेश में सर्वाधिक बलात्कार,हत्या और यौन शौषण के अपराध के मामले देखने को मिल रहे हैं लेकिन देश और प्रदेश की सरकार अपराधों पर लगाम लगाने में निरंतर विफल साबित हो रही है।
उत्तर प्रदेश महिला कांग्रेस कमेटी भारत और प्रदेश सरकार से मांग करती हैं कि देश और प्रदेश में अपराधों को रोकने के लिए कड़े से कड़ा कानून बनाया जाएं जिससे अपराधी अपराध करने से पहले सौ बार विचार करें। अपराध करने वाले अपराधियों को सिर्फ और सिर्फ फांसी की सजा सुनाई जाएं।
अभियान में अंकित शर्मा,रघुवीर सिंह एडवोकेट,शाईस्त,कुसुमलता,सविता गौतम ,सुनीता , शशि बाला,विक्की शर्मा (शहर कोषाध्यक्ष),शहर सचिव गौरव गर्ग,अमित आदि लोग उपस्थित रहे।
GPS की मदद से अब अपने वाहन को मोबाइल से करें लॉक-अनलॉक
एक फोन पर घर बैठे मंगाए ताजी सब्जी, सफल मटर, पनीर, सोयाबीन, चाप, आईस्क्रीम, दूध, कोल्डड्रिंक. कॉल करें: 8650607033. FREE HOME DELIVERY



























