हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): भारतीय जनता पार्टी के क्षेत्रीय अध्यक्ष मोहित बेनिवाल ने यहां कहा कि भाजपा किसान विरोधी नहीं किसान हितैषी है। विपक्षी दल किसान समृद्धि योजनाओं को किसान विरोधी बता कर किसानों को गुमराह करने में लगी है। कांग्रेस अपने शासन काल में जिस किसान बिल को लाना चाहती थी उसकी कमियों को सुधारकर केंद्र सरकार बिल लेकर आई है। यह बिल किसान की दशा और दिशा में परिवर्तनों का बिल साबित होगा और किसान तरक्की की और बढ़ेगा।
भाजपा नेता पास के गांव पूठा हुसैनपुर में किसानों व ग्रामीणों को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने सेवा सप्ताह के दौरान पौधारोपण किया और शपथ दिलाई की वे पौधों का संरक्षण करेंगे। उन्होंने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार बेरोजगारों, मजदूरों, व्यापारियों व किसानों, छात्रों तथा महिलाओं के उत्थान के लिए अनेक योजनाएं बनाकर उन्हें कार्यान्वित कर रही है। भाजपा की बढ़ती हुई शक्ति को देखकर विपक्षी दल बौखला गए और देश की जनता को गुमराह करने पर लगे हंै। अब इस देश की जनता विपक्षी दलों के झांसे में आने वाली नहीं है। उन्होंने सभी को प्लास्टिक मुक्त भारत की शपथ दिलाई। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा के जिलाध्यक्ष उमेश राणा ने की। इस अवसर पर वाईपी सिंह,महेश अग्रवाल, मोहन सिंह,यशपाल सिंह सिसोदिया,राजसुंदर तेवतिया सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थे।
ये भी पढ़ें: चीनी, दाल समेत किराने का सामान मंगाना हुआ आसान, डाउनलोड करें Listailer App
https://ehapurnews.com/download-listailer-app-to-order-grocery-items/























