👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के 70 वें जन्मदिवस पर गुरुवार को यहां भाजपाइयों व अन्य संगठनों ने अनेक कार्यक्रम आयोजित किए और उनके दीर्घ आयु होने की कामना की। लोगों ने हवन किए तथा असहाय बच्चों को फल वितरित किए।
भाजपा के राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री शिव प्रकाश ने दिव्यांगों को ट्राईसाइकिल वितरित करते हुए कहा कि केंद्र व प्रदेश की नीतियों व योजनाओं के लागू होने से सरकार की साख बढ़ी है। भाजपा सरकार राष्ट्र हित को सर्वोपरि रख कर,बिना किसी भेदभाव के योजनाएं बना कर समाज के प्रत्येक वर्ग के लाभ के लिए कार्य कर रही है।
इस मौके पर सांसद राजेंद्र अग्रवाल, विधायक विजयपाल ,जिला पंचायत चेयरमैन अमृता कुमार, जिलाध्यक्ष उमेश राणा सहित अनेक भाजपाई उपस्थित थे।





























