VIDEO:बुजुर्ग दम्पत्ति को बंधक बनाकर लाखों के जेवर लूटे










हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ कोतवाली के अंतर्गत प्रीत विहार डी ब्लाक में मंगलवार की सुबह तीन हथियार बंद लुटेरों ने एक मकान पर धावा बोलकर बुजुर्ग दम्पत्ति को बंधक बना लिया और उनके साथ मारपीट कर करीब पचास हजार रुपए नकद तथा पांच लाख रुपए मूल्य के सोने व चांदी के जेवर लूट कर चम्पत हो गए। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर लुटेरों की खोज शुुरु कर दी है।
एचपीडीए की प्रीत विहार कालोनी के डी ब्लाक में बुजुर्ग दम्पत्ति कमल अग्रवाल व शारदा अग्रवाल अकेले ही रहते हैं। घर में ही दम्पत्ति परचून की दुकान का संचालन करते हैं। मंगलवार की सुबह करीब आठ बजे एक युवक गुटका लेने के बहाने दुकान पर आया और क्षणभर में ही उसके साथी और आ धमके। तीनों लुटेरों ने बुजुर्ग दम्पत्ति को बंधक बनाकर उनके साथ मारपीट की और बाथरुम में बंद कर दिया। लुटेरे घर से पचास हजार रुपए नकद और पांच लाख रुपए के जेवर ले गए। गृहणी ने बताया कि दम्पत्ति के मकान में तीन युवक किराए पर रहते थे, जो शराब के आदि थे। वे सोमवार को ही मकान खाली करके गए है।
पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन ने बताया कि उन्होंने स्वयं घटनास्थल का निरीक्षण किया है और कुछ महत्वपूर्ण सुराग हाथ लगे हैं। लुटेरों को पकडऩे के लिए दो टीमें गठित की गई है,जल्दी ही बदमाशों को पकड़ लिया जाएगा।

वीडियो देखेः

हापुड़ EXCHANGE OFFER: पुराने कपड़े के बदले ले जाएं नए कपड़े







Related Posts

हापुड़ निवासी व्यक्ति ने पत्नी को दिया तीन तलाक, दिल्ली में मुकदमा दर्ज

🔊 Listen to this हापुड़, सीमन / पंकज कश्यप (ehapurnews.com): हापुड़ के रहने वाले आसिफ अली ने अपनी पत्नी को 30 जनवरी को व्हाट्सएप के माध्यम से ट्रिपल तलाक दे…

Read more

हापुड़ की समीक्षा सिंह ने पास की यूजीसी नीट की परीक्षा

🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ की रेलवे रोड पर स्थित मोहल्ला रामगंज निवासी समीक्षा सिंह ने यूजीसी नीट 2025 की परीक्षा पास की है। इस अवसर पर…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

हापुड़ निवासी व्यक्ति ने पत्नी को दिया तीन तलाक, दिल्ली में मुकदमा दर्ज

हापुड़ निवासी व्यक्ति ने पत्नी को दिया तीन तलाक, दिल्ली में मुकदमा दर्ज

हापुड़ की समीक्षा सिंह ने पास की यूजीसी नीट की परीक्षा

हापुड़ की समीक्षा सिंह ने पास की यूजीसी नीट की परीक्षा

8 माह से फरार झगड़ालू पुलिस के हत्थे चढा

8 माह से फरार झगड़ालू पुलिस के हत्थे चढा

अब्दुल्लापुर में सड़क के सुदृढ़ीकरण कार्य का शुभारंभ

अब्दुल्लापुर में सड़क के सुदृढ़ीकरण कार्य का शुभारंभ

छात्रों ने पुलिस की कार्यप्रणाली को समझा

छात्रों ने पुलिस की कार्यप्रणाली को समझा

ट्रैक्टर-ट्राली की भिड़ंत में दो घायल

ट्रैक्टर-ट्राली की भिड़ंत में दो घायल
error: Content is protected !!