हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के बहुचर्चित जुआ प्रकरण के छह आरोपियों को हापुड़ के सत्र न्यायाधीश सुशील कुमार रस्तोगी ने दोष मुक्त कर दिया है। दोष मुक्त लोग हैं: अनिल कुमार अग्रवाल, यशदीप गुप्ता, आशीष गुप्ता, अंकुश गुप्ता, राजू बंसल उर्फ वैभव बंसल व नवनीत गुप्ता। बता दें कि लॉकडाउन के दौरान 27 मई को पुलिस ने इंद्रलोक कॉलोनी के एक मकान पर छापा मारकर उक्त छह लोगों को जुआ खेलने के आरोप में पकड़ा था। पुलिस ने मौके से 30 हजार रुपए से अधिक नकद तथा ताश की गड्डी बरामद की थी।
आरोपियों को अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रैट ने गत 27 नवंबर को तीन-तीन वर्ष के कारावास की सजा सुनाई थी। इसके बाद मामले की सुनवाई जिला सत्र न्यायाधीश ने की।
Big Sale: हापुड़ में कपड़े खरीदने पर पाएं 40% तक की छूट:https://ehapurnews.com/big-sale-हापुड़-में-कपड़े-खरीदने/





























