बच्चों ने किए खगोलीय प्रयोग










हापुड़, सीमन(ehapurnews.com ):स्थानीय श्री शांतिस्वरूप कृषि इंटर कॉलेज के भौतिक विज्ञान विभाग द्वारा संचालित “भौतिकी मंच” के तत्वावधान में बुधवार को एक खगोलीय ऑनलाइन ऐक्टिविटी के माध्यम से सितम्बर महीने के “विषुव दिवस” का अभिनंदन किया गया।
मंच संयोजक व प्रवक्ता अजय कुमार मित्तल ने बताया कि विषुव दिवस वर्ष में २१ मार्च व २३ सितम्बर को होता है जिसमें आकाश में सूरज पृथ्वी की भूमध्य रेखा के ठीक ऊपर होता है जिस कारण पृथ्वी पर दिनमान और रात्रिमान आपस में बराबर होते हैं। आज के बाद दिनमान छोटा होता जाएगा तथा २२ दिसम्बर तक रातें बड़ी होती जाएँगी।
इस अवसर पर खगोलविद अजय मित्तल के मार्गदर्शन में बच्चों के बीच एक ऑनलाइन ऐक्टिविटी का आयोजन किया गया जिसमें बच्चों ने मैदान में एक छड़ी गाड़ कर उसकी परछाई का अध्ययन करके हापुड़ का औसत अक्षांश 28.7 अंश तथा परछाई की न्यूनतम लम्बाई को 12 बजकर 19 मिनट पर पाया जिसके आधार पर रेखांश 76 अंश मापा। दोनों ही आँकड़े हापुड़ के वास्तविक मान के काफ़ी निकट पाए गए। प्राप्त अक्षांश के आधार पर बच्चों ने पृथ्वी की गोलाई 40048 किलोमीटर और उसकी त्रिज्या 6380 किलोमीटर नापी जो उसके वास्तविक मान के बिलकुल निकट है।ऑनलाइन रूप में आंकडों के शुद्ध संग्रह और इतनी सटीक गणना के लिए सभी बच्चों की सराहना की गई।

कार में GPS Tracker और घर, दुकान, अस्पताल आदि में CCTV लगवाने के लिए सम्पर्क करें: 8979003261, 8126293996







Related Posts

राजस्थान में आयोजित प्रतियोगिता में हापुड़ के नवीन त्यागी ने जीता ब्रोंज मेडल

🔊 Listen to this राजस्थान में आयोजित प्रतियोगिता में हापुड़ के नवीन त्यागी ने जीता ब्रोंज मेडल हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के नवीन कुमार ने National Masters Athlete Championship 2026…

Read more

हिंदू सम्मेलन में भारत को विश्व गुरु बनाने का संकल्प लिया

🔊 Listen to this हिंदू सम्मेलन में भारत को विश्व गुरु बनाने का संकल्प लिया हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): अभ्युदय हिंदू सम्मेलन समिति हापुड़ के तत्वावधान में रविवार को हापुड़ के…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

राजस्थान में आयोजित प्रतियोगिता में हापुड़ के नवीन त्यागी ने जीता ब्रोंज मेडल

राजस्थान में आयोजित प्रतियोगिता में हापुड़ के नवीन त्यागी ने जीता ब्रोंज मेडल

हिंदू सम्मेलन में भारत को विश्व गुरु बनाने का संकल्प लिया

हिंदू सम्मेलन में भारत को विश्व गुरु बनाने का संकल्प लिया

प्रशान्त पर हुए जानलेवा हमले में दो दबोचे

प्रशान्त पर हुए जानलेवा हमले में दो दबोचे

ज्योतिबा फुले की मूर्ति तोड़ने का प्रयास करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग

ज्योतिबा फुले की मूर्ति तोड़ने का प्रयास करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग

जैन मिलन का क्षेत्रीय अधिवेशन 22 फरवरी को हापुड में

जैन मिलन का क्षेत्रीय अधिवेशन 22 फरवरी को हापुड में

पुलिस ने गुमशुदा को दिल्ली से किया बरामद

पुलिस ने गुमशुदा को दिल्ली से किया बरामद
error: Content is protected !!