गढ़मुक्तेश्वर, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ में नकली दवाएं व इंजेक्शन सप्लाई करने वाले दो आरोपियों को गढ़मुक्तेश्वर पुलिस ने स्याना चौपला से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से करीब 10 लाख रुपए मूल्य की नकली दवाईयां व इंजेक्शन बरामद किए हैं। पुलिस ने बताया कि एक सूचना पर पुलिस ने स्याना चौपला पर अपना जाल बिछाया और नकली दवाईयां व इंजेक्शन का जखीरा लेकर गढ़मुक्तेश्वर के स्याना चौपला पर पहुंचे तो वे पुलिस के जाल में फंस गए। पुलिस ने उनके कब्जे से करीब पांच लाख रुपए मूल्य के नकली इंजेक्शन व दवाईयां बरामद की है।
पुलिस ने आरोपियों की पहचान जनपद मेरठ के गांव मुंडाली के मुस्तकीम तोमर व बिजनौर कोतवाली के मौहल्ला खतरीयान के देव दर्शन के रूप में की है। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने जनपद हापुड़ व आसपास के इलाके में नकली दवाईयां व इंजेक्शन सप्लाई करना स्वीकार किया है।





























