भारतीय जनता पार्टी, हापुड़ के तत्वावधान में सेक्टर 18 के बूथ संख्या 147 के अध्यक्ष सूरज प्रकाश के निवास पर भाजपा सभासद नितिन पाराशर के माध्यम से भाजपा के सभी कार्यकर्ताओं के द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती मनाई गई।
बूथ अध्यक्ष सूरज प्रकाश ने संयुक्त रूप से बताया कि जनसंघ के प्रेरणा स्रोत एवं भारतीय जनता पार्टी के मार्गदर्शक पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जन्म जयंती के अवसर पर सेक्टर 18 पर बूथ संख्या 147 पर कार्यक्रम का आयोजन किया जिसमें भाजपा के सभी कार्यकर्ताओं ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।
इस अवसर पर भाजपा के सेक्टर 18 के बूथ नंबर 147 के बूथ अध्यक्ष सूरज प्रकाश, भाजपा सभासद नितिन पराशर, सौदान सिंह, हरि प्रकाश जिंदल, डॉ जे बी शर्मा, मुदित गोयल, रितिक त्यागी, तारा चंद शास्त्री, अजय गुप्ता गोपी, मनु गर्ग आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।























