हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): 28 सितंबर दिन सोमवार को हापुड़ के जिला बनने की नौवीं वर्षगांठ पर वरिष्ठ कांग्रेसी और पूर्व पीसीसी नवरत्न त्यागी के आवास पर हापुड़ जिला बनाई समिति के संयोजक एसके कौशिक का स्वागत किया गया। एसके कौशिक को पूर्व विधायक गजराज सिंह ने माला पहनाकर, शॉल ओढ़ाकर और लड्डू खिलाकर उनका अभिनंदन किया। पूर्व विधायक गजराज सिंह ने बताया कि हापुड़ को जिला बनाने के लिए एसके कौशिक ने मुहिम छेड़ी थी। उनकी मेहनत की बदौलत ही 2011 में हापुड़ को जनपद घोषित किया गया। हापुड़ को जिला बनाने के लिए उन्होंने हापुड़ से लेकर लखनऊ तक सीनियर अधिकारियों के खूब चक्कर काटे। इस मुहिम में मीडिया ने भी भरपूर साथ दिया और आखिरकार उनकी मेहनत रंग लाई।

हापुड़ जिला बनाओ समिति के संरक्षक नवरत्न त्यागी ने कहा कि हापुड़ को जिला बनाने के लिए जो संघर्ष किया गया उसे हर हापुड़वासी हमेशा याद रखेगा। एसके कौशिक ने कहा कि हापुड़ को जिला बनाने का सबसे ज़्यादा फायदा अब नौजवान पीढ़ी को मिल रहा है और ये पीढ़ी ही सबसे ज़्यादा इससे लाभान्वित होगी जो कमी, परेशानी हापुड़ की जनता ने पहले झेली थी वो युवा पीढ़ी के सामने नहीं हैं और जल्द ही हापुड़ में और भी अत्याधुनिक सुविधांए मिलने लगेंगी। इस मौके पर कांग्रेस सेवादल के प्रदेश सचिव अंकित शर्मा, शहर सेवादल मुख्य संगठक निखिल वत्स, वरिष्ठ कांग्रेस नेता अरुण चौधरी, सार्थक त्यागी, एडवोकेट चरण सिंह त्यागी, अमित कश्यप आदि लोग रहे।
























