हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): नववर्ष के स्वागत की तैयारियां जोरों पर हैं। होटल व रेस्टोरेंटों को सजाया जा रहा है। होटल संचालक ग्राहकों की बाट जोह रहे है।
वर्ष-2020 कोविड-19 के भय से गुजर गया। वर्ष-2020 में जनपद हापुड़ की 63 लोगों की कोरोना संक्रमण से मौत हो चुकी है। वर्ष-2021 कैसा रहेगा,अभी कुछ कहना असम्भव है। चिकित्सकों का परामर्श है कि लोग घरों पर ही रहें और नववर्ष का स्वागत परिवार के साथ घर पर रह कर करें। होटल व रेस्टोरेंटों की दावत से बचें। पता नहीं कहां से रोग लग जाए।
जनपद के स्वास्थ्य विभाग को चाहिए कि जनपद हापुड़ के रेस्टोरेंटोंं तथा राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित चकाचौंध वाले ढाबों पर कार्यरत कर्मचारियों का कोविड-19 टैस्ट अवश्य करें।
CCTV कैमरे और GPS ट्रैकर लगवाने के लिए संपर्क करें: TRACKCOP: 8979003261, 8126293996



























