गढ़मुक्तेश्वर, सीमन(ehapurnews.com): गांव हिरनपुरा में रविवार को एक 16 सौ मीटर लम्बी दौड़ का आयोजन किया गया जिसका उद्घाटन युवा नेता ब्रजपाल ने फीता काट कर किया और युवाओं को दौडऩे के लिए हरी झंडी दिखाई। इस दौड़ में लोधीपुर के सिंटू मौरल ने प्रथम, अमन ने द्वित्तीय तथा शरीकपुर के रिंकू ने तृतीय स्थान प्राप्त किया विजयी प्रतियोगियों को क्रमश: 31 सौ,21 सौ व 11 सौ रुपए का नकद पुरस्कार दिया गया।

























