👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ पुलिस ने चितौली रोड पर एक टयूबैल के पीछे गौकशी की योजना बना रहे दो गौ तस्करों को गिरफ्तार कर लिया, जबकि उनके चार साथी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने मौके से एक तमंचा,एक छुरी,एक गंडासा,दो इंजेक्शन सीरिंज,एक मवेशी को बेहोश करने वाला इंजेक्शन,रस्सी,दो मोबाइल आदि बरामद किए है। पकड़े गए आरोपी एक सप्ताह पहले पुलिस को चकमा देकर फरार हो गए थे। पुलिस के अनुसार सोमवार को रात को पुलिस गश्त पर थी कि एक सूचना पर पुलिस ने उक्त स्थान पर छापा मारा और दो गौकशी के आरोपियों को पकड़ लिया। पकड़े गए आरोपी मोती कालोनी हापुड़ के सद्दाम व आजम है। जबकि उनके चार साथी मौके से फरार हो गए।
CCTV कैमरे और GPS ट्रैकर लगवाने के लिए संपर्क करें: TRACKCOP: 8979003261, 8126293996





























