हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): पंजाब नेशनल बैंक रिटायर्ड एसोसिएशन हापुड़ की रविवार को एक सभा सम्पन्न हुई। सभा में दीपावली पर्व सौहार्द पूर्ण वातावरण में तथा प्रदूषण रहित मनाने का निर्णय लिया। सभा की अध्यक्षता रविंद्र कुमार गुप्ता ने की और उन्होंने दीपावली पर्व की शुभकामनाएं देते हुए कोविड-19 महामारी से बचने हेतु सावधानियां बरतने और सामाजिक कार्य करने का आह्वान किया। संस्था के चेयरमैन डी.डी हरित ने संगठित रहने को कहा। सभा का संचालन आर के विमल ने किया। सभा में राजकुमार तथा राजीव श्री वास्तव का अभिनंदन किया गया। सभा में गोविंद गुप्ता,राजकुमार,रघुवीर राज सिंह, दिनेश पाराशन आदि उपस्थित थे।
Discount के साथ गाड़ी की डेंटिंग पेंटिंग कराने के लिए कॉल करें : 6397029177, 9759699022, 7417094122























