👁 0 views Views
सिम्भावली, सीमन (ehapurnews.com): स्थानीय पुलिस ने वाहन चैकिंग के दौरान एक आयशर कैंटर को कब्जे में लेकर उससे 270 पेटी शराब बरामद की है और वाहन चालक को गिरफ्तार किया है।
पुलिस ने बताया कि गुरुवार की मध्य रात्रि के करीब पुलिस एक राजनेता के फार्म हाऊस के निकट वाहनों की चैकिंग कर रही थी कि पुलिस ने जांच के लिए एक आयशर कैंटर को रोक लिया। कैंटर बंद बाडी का है। पुलिस ने कैंटर से हरियाणा की 126 पेटी संतरा मार्का शराब की बोतल व 144 पेटी देशी शराब मसालेदार पव्वा बरामद की है।
पुलिस ने जनपद बदायूं के गांव बहैटा गुसाई के अजीम खां व वाहन मालिक हरियाणा के हांसी के जितेंद्र मलिक के विरुद्ध मुकद्दमा दर्ज किया है। वाहन चालक अजीम खां को गिरफ्तार कर लिया।






























