हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के थाना धौलाना पुलिस ने फर्जी दस्तावेज तैयार कराकर भारतीय नागरिकता लेने वाले दो रिफ्यूजी को गिरफ्तार किया है जिनके कब्जे से एक पासपोर्ट, आधार कार्ड, दो रिफ्यूजी कार्ड बरामद किए गए हैं. पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.
गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों का नाम फ़ैयाज़ पुत्र जफर आलम और दिल मोहम्मद उर्फ फारुख पुत्र अब्दुल रहमान है. दोनों ही मूल रूप से म्यांमार के वर्मा के रहने वाले हैं जो की फिलहाल जनपद हापुड़ के धौलाना क्षेत्र के गांव शेखपुर खिचरा में रह रहे थे. फैयाज़ ने पुलिस को बताया कि वह करीब 15 साल पहले वर्मा से उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में बस गया जहां का आधार कार्ड बनवाकर वह सात वर्ष पहले धौलाना के खिचड़ा गांव पहुंचा और एक किराए के मकान में रहने लगा. इसी दौरान साल 2021 में फ़ैय्याज़ की मुलाकात दिल मोहम्मद से हुई जिसने फर्जी दस्तावेज के आधार पर फैय्याज़ का पासपोर्ट बनवाया. जांच में यह भी खुलासा हुआ है कि दिल मोहम्मद उर्फ फारुख के पास पहले से ही भारतीय पासपोर्ट था. पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. फरार आरोपियों की तलाश में जुट गई है.
विश्वसनीयता के साथ कराएं Full Body Checkup, वह भी सबसे कम दामों पर: 7817982711
























