डग्गामार वाहनों से राजस्व की हानि










हापुड़, सीमन : जनपद हापुड़ में संचालित सैकड़ों डग्गामार वाहनों के संचालन पर जिला पंचायत सदस्य व भाजपा के वरिष्ठ नेता कृष्णकांत हुण ने असंतोष व्यक्त करते हुए अपर जिलाधिकारी जयनाथ यादव को डग्गामार वाहनों की एक सूची सौंपी। उन्होंने डग्गामार वाहनों के संचालन के लिए परिवहन विभाग की मिली भगत का आरोप लगाया है।
        ज्ञापन के अनुसार ट्रंासपोर्ट माफियों द्वारा परिवहन विभाग की मिली भगत से मेरठ मुरादाबाद मार्ग, दिल्ली से हापुड़ होकर, बुलंदशहर से उत्तर प्रदेश के सीमावर्ती जिलों तक अवैध डग्गामार बसों का संचालन किया जा रहा है जिनकी संख्या 200-250 बसें है। उन्होंने 65 वाहनों की एक सूची भी सौंपी है। आरोप है कि परिवहन विभाग की मिली भगत के कारण डग्गामार बसों से प्रदेश सरकार को रोजाना लाखों रूपए के राजस्व का चूना लग रहा है। इस बसों को नौसीखिये चलाते हंै जिस कारण सड़क हादसे बढ़ रहे हंै। जिला पंचायत सदस्य ने अपर जिलाधिकारी  को ज्ञापन देकर ट्रांसपोर्ट माफियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है। 
हापुड़ में भाजपा नेता डग्गामार बसोंं की जानकारी देते हुए। (छाया:सीमन)








  • Related Posts

    ठगे गये 43 हजार, वापिस मिले 20 हजार

    🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड जनपद में साइबर अपराध की रोकथाम हेतु चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत थाना धौलाना की साइबर क्राइम टीम ने साइबर ठगी…

    Read more

    पुलिस ने भारी मात्रा में चोरी का माल किया बरामद

    🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): थाना बाबूगढ़ पुलिस ने थाना क्षेत्रान्तर्गत हुई चोरी की घटनाओं का सफल अनावरण करते हुए एक बाल अपचारी सहित दो अभियुक्तों को गिरफ्तार…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ठगे गये 43 हजार, वापिस मिले 20 हजार

    ठगे गये 43 हजार, वापिस मिले 20 हजार

    पुलिस ने भारी मात्रा में चोरी का माल किया बरामद

    पुलिस ने भारी मात्रा में चोरी का माल किया बरामद

    टीईटी की अनिवार्यता से खफा शिक्षकों ने किया राज्य मंत्री का पुतला फूंकने का प्रयास

    टीईटी की अनिवार्यता से खफा शिक्षकों ने किया राज्य मंत्री का पुतला फूंकने का प्रयास

    एसपी से मिले पूर्व मंत्री मदन चौहान, पूरे केस का खुलासा करने की उठाई मांग

    एसपी से मिले पूर्व मंत्री मदन चौहान, पूरे केस का खुलासा करने की उठाई मांग

    पंडित दीनदयाल उपाध्याय को भाजपाइयों ने याद किया

    पंडित दीनदयाल उपाध्याय को भाजपाइयों ने याद किया

    हापुड़: आमने-सामने की भिड़ंत में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल

    हापुड़: आमने-सामने की भिड़ंत में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल
    error: Content is protected !!