हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ में सोमवार की सुबह से ही कोरोना मरीजों के मिलने का सिलसिला शुरु हो गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार जनपद हापुड़ में सोमवार की सुबह 27 कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं। इन मरीजों का विवरण इस प्रकार है:
एलएनटी कंपनी रेलवे रोड हापुड़ में 1, गांव दोयमी में 1, पिलखुवा में 1, गोयना में 1, पीओ शेखपुर में 1, अकबरपुर हापुड़ में 1, नवीकरीम हापुड़ में 1, हापुड़ में 3, आर्यनगर हापुड़ में 1, देवलोक हापुड़ में 1, कविनगर हापुड़ में 1, बाबूगढ़ में 1, नानपुर में 1, रेवती कुंज पिलखुवा में 1, एलएनटी सिंभावली में 1, प्रीत विहार हापुड़ में 2, सीएचसी कैमपस हापुड़ में 2, पक्काबाग हापुड़ में 1, कोटला मेवतियान हापुड़ में 1, डहाना में 1, बझैड़ा में 1, कनिया सिंभावली में 1 तथा हैदरपुर गढ़ में 1 कोरोना संक्रमित मिला है।
प्रशासन ने सभी प्रभावित इलाकों में सैनिटाईजेशन की प्रक्रिया शुरु कर दी है और लोगों का उपचार शुरु कर दिया है।























