जनपद हापुड़ ई- डिस्ट्रिक्ट पोर्टल पर प्राप्त आवेदनों के प्रमाण पत्र जारी करने में फिर रहा अव्वल










हापुड़,सीमन(ehapurnews.com): जिलाधिकारी अदिति सिंह के कुशल नेतृत्व में जिला स्तरीय अधिकारियों की कार्यकुशलता के फलस्वरुप जनपद हापुड़ को ई- डिस्ट्रिक्ट पोर्टल पर प्राप्त आवेदनों के प्रमाण पत्र जारी करने में प्रदेश में फिर से प्रथम स्थान प्राप्त किया । डीएम ने सभी अधिकारियों को दी बधाई दी है। इसी कार्य कुशलता के साथ आगे भी कार्य करने के लिए किया इंगित। जिलाधिकारी अदिति सिंह के कुशल नेतृत्व में जनपद के अधिकारियों द्वारा अपनी कार्यकुशलता के फल स्वरुप उत्तर प्रदेश सरकार के महत्वपूर्ण कार्यक्रम ई- डिस्ट्रिक्ट पोर्टल में रहा अव्वल, प्राप्त किया प्रथम स्थान। ई- डिस्ट्रिक्ट पोर्टल में माह दिसम्बर 2020 की रैंक में पूरे प्रदेश में राजस्व एवं अन्य विभागों में प्राप्त आवेदनों के प्रमाण पत्र जारी करने में शत-प्रतिशत अंक हासिल करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया है, जिसके लिए जिलाधिकारी अदिति सिंह ने समस्त उप जिलाधिकारियों, तहसीलदारों, राजस्व विभाग के अधिकारियों तथा अन्य संबंधित अधिकारियों एवं नगरपालिका के अधिकारियों को बधाई देते हुए कहा है कि यह सरकार का बहुत ही महत्वपूर्ण कार्यक्रम है। जिलाधिकारी ने  समस्त जनपदीय अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि ई-डिस्ट्रिक्ट पोर्टल में इसी समयबद्धता के साथ  कार्य कराना सुनिश्चित करते रहे। ई- डिस्ट्रिक्ट पोर्टल सरकार का एक महत्वपूर्ण  पोर्टल है जिसके माध्यम से जनसामान्य को विभिन्न प्रकार के प्रमाण पत्र निर्गत किए जाते हैं। अधिकारियों के द्वारा निर्धारित समय पर प्राप्त आवेदन पत्रों पर कार्यवाही सुनिश्चित करते हुए समयबद्धता के साथ ऑनलाइन प्रमाण पत्र जारी किए जा रहे हैं। इस उपलब्धि के लिए सभी संबंधित अधिकारी बधाई के पात्र हैं। जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों को इसी कार्य कुशलता के साथ सरकार के इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम में आगे भी कार्यवाही करने के लिए इंगित किया है,ताकि सरकार के इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम का हापुड़ की जनता को निरंतर रूप से समयबद्धता के साथ लाभ प्राप्त होता रहे।

Shashwat Fitness महिलाओं के लिए दे रहा खास ऑफर, कॉल करें: 9756765958







Related Posts

जमीनी विवाद में दो पक्षों में चले लाठी-डंडे, दोनों पक्षों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

🔊 Listen to this जमीनी विवाद में दो पक्षों में चले लाठी-डंडे, दोनों पक्षों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के बहादुरगढ़ क्षेत्र के गांव रझेटी में…

Read more

जाने 07 जनवरी का सब्जियों का भाव

🔊 Listen to this जाने 07 जनवरी का सब्जियों का भाव हापुड़, सीमन/अशोक तोमर (ehapurnews.com): जाने 07 जनवरी का सब्जियों का भाव दिनांक: 07/02/2026 सब्जी               भाव (प्रति किलो) देशी टमाटर  …

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

जमीनी विवाद में दो पक्षों में चले लाठी-डंडे, दोनों पक्षों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

जमीनी विवाद में दो पक्षों में चले लाठी-डंडे, दोनों पक्षों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

जाने 07 जनवरी का सब्जियों का भाव

जाने 07 जनवरी का सब्जियों का भाव

भुगतान न होने पर आलू किसानों ने दी सोमवार से धरना-प्रदर्शन की चेतावनी

भुगतान न होने पर आलू किसानों ने दी सोमवार से धरना-प्रदर्शन की चेतावनी

संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत, पुलिस ने शव पीएम को भेजा

संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत, पुलिस ने शव पीएम को भेजा

नाले में मजदूर का शव मिलने से मची सनसनी

नाले में मजदूर का शव मिलने से मची सनसनी

गढ़: सीओ कार्यालय के बाहर हुई मारपीट

गढ़: सीओ कार्यालय के बाहर हुई मारपीट
error: Content is protected !!