👁 0 views Views
हापुड़, सीमन(ehapurnews.com ):जिलाधिकारी अदिति सिंह ने आगामी त्यौहारों एवं कार्तिक पूर्णिमा, क्रिसमस डे तथा इसके अतिरिक्त किसानों का आंदोलन एवं अन्य संगठनों द्वारा समय-समय पर किए जाने वाले विरोध प्रदर्शनों तथा कोरोना वायरस वैश्विक महामारी को दृष्टिगत रखते हुए जनपद हापुड़ की सीमाओं के अंतर्गत कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु असामाजिक तत्वों पर अंकुश लगाया जाना अपरिहार्य हो गया है जिसको दृष्टिगत रखते हुए जनपद में 15 नवंबर 2020 से 31 दिसंबर 2020 तक धारा 144 लागू की गई है।निषेधाज्ञा का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।






























