हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): नेताजी सुभाषचंद्र बोस की 125वीं जयंती पराक्रम दिवस के रुप में एसएसवी कालिज हापुड़ के सांस्कृतिक परिषद के तत्वावधान में हर्षोल्लास पूर्वक मनाई गई। इस अवसर पर देशभक्ति गीत प्रतियोगिता का आयोजन किया गया,जिसमें छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्या डा.रेनू बाला द्वारा नेताजी के चित्र पर माल्यार्पण करके किया गया। डा.रेनू बाला ने छात्र-छात्राओंं को नेताजी के विचारों को जीवन में अपनाने व उनके समान निर्भीक बनने के लिए प्रोत्साहित किया। कार्यक्रम संयोजक डा.नीनू अग्रवाल ने नेताजी के जीवनवृत्त पर प्रकाश डाला व युवाओं में उनके व्यक्तित्व के गुणों को धारण करने पर बल दिया। एनसीसी के कैडेटस द्वारा झंडागीत का गान किया गया। प्रतियोगिता में लगभग 20 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया,जिसमें प्रीति बीए प्रथम वर्ष,मधु एमएससी वनस्पति द्वितीय वर्ष व सचिन बीएससी द्वितीय वर्ष ने क्रमश: प्रथम,द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया। निर्णायक मंडल में डा.जयप्रताप सिंह व डा.विकास कुमार रहें। कार्यक्रम में डा.संगीता अग्रवाल,डा. सीमा अग्रवाल, डा.मानवेंद्र सिंह बघेल,डा.शिवकुमार ,साक्षी,ध्रुव कुमार गुप्ता,स्वाती आदि का सहयोग रहा। कार्यक्रम का संचालन छात्र शिवराज ने किया।
अब घर बैठे कराएं हैल्थ चैकअप, कॉल करें: 9675655656:

Novel CROSSROAD खरीदने के लिए कॉल करें : 9897153400





























