हापुड़, सीमन(ehapurnews.com): चौरी-चौरा कांड के शहीदों को गुरुवार को यहां स्काउट्स एवं गुड मार्निग ग्रुप के सदस्यों ने श्रध्दासुमन अर्पित कर उन्हें याद किया।
भारतीय इतिहास में सन 1922 में उत्तर प्रदेश के गोरखपुर नगर में थाने में देशद्रोही द्वारा आग लगा दी गई थी जिसमें 22 पुलिसकर्मी शहीद हो गए थे ।आज उन शहीदों को श्रद्धांजलि देने के लिए आर्य कन्या पाठशाला के अध्यापकों व बच्चों ने रेलवे पार्क पर अपनी श्रद्धांजलि दी। जिला संगठन आयुक्त स्काउट श्री प्रकाश शर्मा ने बताया 1922 में शहीद हुए पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि देकर उन्हें आज याद भी किया गया ।उनके साथ जय वीर सिंह पूर्व डायट प्राचार्य प्रीतम सिंह अध्यापक आर्य कन्या पाठशाला की महिला अध्यापिका संगीता देवी आरती गुप्ता और स्कूल के बच्चों ने रेलवे पार्क के बाहर बैंड बजा कर शहीदों को श्रद्धांजलि दी।
रेलवे पार्क के बाहर गुड मॉर्निंग ग्रुप द्वारा चोरा चोरी कांड में शहीद हुए 22 पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि देने के लिए एकत्र हुए सभी टीचरों का वह बच्चों का हार्दिक अभिनंदन भी किया गया सातवीं ग्रुप के पदाधिकारियों ने उन सभी बच्चों का स्वागत भी किया स्वागत में करने वालों में ग्रुप के अध्यक्ष संजय डावर सचिव सत्येंद्र गौड़ एडवोकेट निम्मी गुप्ता श्याम सुंदर संजीव शर्मा जीएम शर्मा धर्मपाल बाटला लेखराज अनेजा छोटेलाल आदि अनेक पदाधिकारी उपस्थित थे।
वीडियो देखेंः
अब घर बैठे कराएं हैल्थ चैकअप, कॉल करें: 9675655656:

























