👁 0 views Views
बाबूगढ़, सीमन (ehapurnews.com): थाना बाबूगढ़ पुलिस ने अवैध रुप से धन अर्जित करने के आरोप में चार बदमाशों को गैंगस्टर में निरुद्ध किया है। पुलिस ने बताया कि जनपद अमरोहा के गांव सेलपुर के सतवीर,गांव मुरादपुर के वीरेंद्र,आदमपुर के जसराम तथा रामनगर नेनीताल के जितेंद्र उर्फ जीतू को गैंगस्टर एक्ट के तहत निरुद्ध किया गया है। आरोपियों पर गैंग बनाकर अवैध रुप से धन अर्जित करने का आरोप है।





























