👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): अवैध रुप से धन अर्जित करने वालों के विरुद्ध पुलिस गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई करने में जुटी है। अब हाफिजपुर पुलिस ने चार आरोपियों के विरुद्ध गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की है।
पुलिस ने बताया कि पीरखां मौहल्ला गुलावटी के शम्भू,शहजाद,अकरम व आजाद को गैंगस्टर में निरुद्ध किया गया है। आरोपी पहले से ही डासना जेल में बंद है।
आरोपियों पर गिरोह बनाकर पशु चोरी व नकबजनी जैसे अपराध करके धन कमाना है। गैंगस्टर एक्ट की धारा 14-ए के तहत प्रशासन आरोपियों की सम्पत्ति कुर्क करेगा।
CCTV कैमरे और GPS ट्रैकर लगवाने के लिए संपर्क करें: TRACKCOP: 8979003261, 8126293996





























