👁 0 views Views
पास के गांव वझीलपुर में राष्ट्रीय सैनिक संस्था के जिलाध्यक्ष ज्ञानेंद्र त्यागी ने सोमवार को गांव के चौधरी चौक पर सोशल डिस्टेन्स के बारे में ग्रामीणों को जानकारी दी और उन्हें परामर्श दिया कि अपने-अपने घरों में रह कर ही कोरोना पर विजय पाई जा सकती है। उन्होंने ग्रामीणों को सोशल डिस्टेन्स का पालन करने व दूसरों को भी जानकारी देने की बात कही। इस अवसर पर संजीव मोटे, जयचंद जाटव, हर्ष त्यागी, अनुराग त्यागी, अनमोल त्यागी व अभिषेक त्यागी मौजूद थे।































