गांजा तस्करों की 40 लाख की संपत्ति कुर्क










हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) :  उत्तर प्रदेश के जनपद हापुड़ में गांजा माफियाओं की 40 लाख रुपए की संपत्ति पुलिस ने अटैच की हैं, दोनों गांजा माफिया भाइयों पर दर्जनों अपराधिक मुकदमे हैं दर्ज, जनपद की धौलाना पुलिस ने मंगलवार को बड़ी कार्रवाई की है, डीएम मेधा रुपम के आदेश पर पुलिस ने एक गांजा की तस्करी करने वाले आरोपी दो सगे भाइयों की 40 लाख रुपये की संपत्ति को अटैच कर लिया है ।

इन दिनों जनपद हापुड़ में शातिर अपराधियों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है, गैंगस्टरों की संपत्ति को अटैच करने के संबंध में डीएम मेधा रूपम के आदेश पर मंगलवार को बड़ी कार्रवाई की गई है,गांजे की तस्करी में लिप्त दो सगे भाइयों नफीस व सद्दाम पुत्र इस्लाम निवासी पिपलैड़ा हापुड़ के एक मकान को अटैच किया गया, जिसकी कीमत 40 लाख रुपये है, आरोपी नफीस पर करीब 32 आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं तो वहीं आरोपी नफीस के भाई सद्दाम पर भी करीब 22 मुकदमे दर्ज हैं, दोनों ही शातिर किस्म के गांजा तस्कर है क्षेत्र में गांजे की तस्करी किया करते थे, संपत्ति अटैच की कार्रवाई के दौरान धौलाना तहसीलदार प्रवीण कुमार व थाना प्रभारी सत्येंद्र प्रकाश सिंह भी मौजूद थे, इस दौरान ढोल बजाकर संपत्ति अटैच करने की मुनादी भी की गई और साथ ही गांजा माफियाओं के मकान पर सील लगाने के बाद बोर्ड भी लगाया गया है।







  • Related Posts

    बच्चों को खेल सामग्री बांटी

    🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ माहेश्वरी सभा रजि० हापुड़ ने पिछले दिनों शिक्षा भारती संस्कार केंद्र गोयना ग्राम एवम दस्तोई ग्राम में अध्यनरत बच्चों को खेल सामग्री…

    Read more

    श्री गणेश सिल्वर एंड गोल्ड मेल्टर एसोसिएशन द्वारा मनाया जा रहा गणेश महोत्सव

    🔊 Listen to this हापुड़, सीमन/अशोक तोमर (ehapurnews.com): हर साल की भाँती इस साल भी श्री गणेश सिल्वर एंड गोल्ड मेल्टर एसोसिएशन द्वारा गणेश महोत्सव मनाया जा रहा है। पापड़…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    शाहपुर जट्ट, उपेड़ा, कुचेसर चौपला की विद्युत आपूर्ति आज रहेगी प्रभावित

    शाहपुर जट्ट, उपेड़ा, कुचेसर चौपला की विद्युत आपूर्ति आज रहेगी प्रभावित

    हापुड़: अनियंत्रित होकर खाई में गिरी गाड़ी, चार लोग घायल

    हापुड़: अनियंत्रित होकर खाई में गिरी गाड़ी, चार लोग घायल

    साइबर ठगों के हलक से पुलिस ने 40 हजार रूपए निकाले

    साइबर ठगों के हलक से पुलिस ने 40 हजार रूपए निकाले

    निर्माणाधीन अस्पताल से चोरी करते आरोपी को लोगों ने पकड़ा

    निर्माणाधीन अस्पताल से चोरी करते आरोपी को लोगों ने पकड़ा

    नाबालिग से रेप ,गया जेल

    नाबालिग से रेप ,गया जेल

    हेलीकॉप्टर से दुल्हनिया को लेने आया दूल्हा

    हेलीकॉप्टर से दुल्हनिया को लेने आया दूल्हा
    error: Content is protected !!