क्रिकेट खिलाड़ी का हापुड़ में निकला रोड शो












हापुड़, सीमन : अंडर-19 विश्व कप उपविजेता टीम के एक सदस्य कार्तिक त्यागी के  गुरुवार को हापुड़ पहुंचने पर नागरिकों ने भव्य स्वागत किया और नगर में उसका रोड शो निकाला गया। 
        बता दें की क्रिकेट खिलाड़ी कार्तिक त्यागी हापुड़ के पास के गांव धनौरा का रहने वाला है। उसका चयन अंडर-19 विश्व कप क्रिकेट टीम में हुआ था। विश्वकप खेलने के बाद कार्तिक त्यागी आज हापुड़ प्रथम बार पहुंचा। हापुड़ पहुंचने पर उसे एक खुली जीप में लेकर नगर में रोड शो निकाला गया और स्थान-स्थान पर उसका भव्य स्वागत किया गया। मेरठ तिराहा पर स्थित गुरु ङ्क्षसंह सभा गुरुद्वारा में पहुंच कर कार्तिक त्यागी ने माथा टेका और सुनहरे भविष्य के लिए आशीर्वाद लिया। गुरुद्वारा प्रबंध सरदार ब्रजपाल सिंह ने सरोपा भेंट कर सम्मानित किया। रोड शो में शामिल हजारों लोग हाथों में तिरंगा लिए थे और भारत माता की जय बोल रहे थे। आज गांव धनौरा में भी जश्र मनाया गया। कार्तिक त्यागी ने अंडर-19 विश्वकप टीम में चयन के लिए अपने माता-पिता व कोच को श्रेय दिया है।
        गांव धनौरा के प्रधान पति योगेश्वर त्यागी व राष्ट्रीय सैनिक संस्था के जिलाध्यक्ष ज्ञानेंद्र त्यागी ने कहा कि कार्तिक त्यागी का चयन इस बात का प्रमाण है कि ग्र्रामीण अंचलों में प्रतिभाओं की कमी नहीं है।
हापुड़ में लोग क्रिकेट खिलाड़ी का स्वागत करते हुए। (छाया:सीमन)











  • Related Posts

    अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 28 वर्षीय युवक की मौत

    🔊 Listen to this अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 28 वर्षीय युवक की मौत हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हाफिजपुर क्षेत्र में हुए सड़क हादसे में…

    Read more

    दो वाहनों की आमने-सामने की भिड़ंत

    🔊 Listen to this दो वाहनों की आमने-सामने की भिड़ंत हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना धौलाना क्षेत्र के गांव शेखपुर खिचरा में सोमवार को एक रेस्टोरेंट के सामने…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 28 वर्षीय युवक की मौत

    अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 28 वर्षीय युवक की मौत

    दो वाहनों की आमने-सामने की भिड़ंत

    दो वाहनों की आमने-सामने की भिड़ंत

    हापुड़: स्कॉर्पियो सवार हमलावरों के नजदीक पहुंची पुलिस

    हापुड़: स्कॉर्पियो सवार हमलावरों के नजदीक पहुंची पुलिस

    होली पर पुलिस ने बांटी मिठाई

    होली पर पुलिस ने बांटी मिठाई

    होली पर पुलिस ने बांटी खुशियां

    होली पर पुलिस ने बांटी खुशियां

    गढ़ की दिव्यांशी ने उत्तीर्ण की सीए की परीक्षा

    गढ़ की दिव्यांशी ने उत्तीर्ण की सीए की परीक्षा
    error: Content is protected !!