हापुड़, सीमन(ehapurnews.com ): इंडियन यूथ कांग्रेस ने कृषि बिल को किसान विरोधी बताते हुए बिल को वापस लेने की मांग की। युवा कांग्रेस नेता एकलव्य सहारा ने आरोप लगाया कि केन्द्र व प्रदेश सरकार तानाशाही रवैया अपना कर किसानों और नौजवानों को प्रताड़ित कर रही है।भानु सिद्धू ने बताया की कृषि बिल से किसान नाखुश है। बिल को सदन में ध्वनि प्रदर्शन से विपक्ष की आवाज दबाकर पास कराया गया है।
इस अवसर शहर कोषाध्यक्ष विक्की शर्मा हिमांशु सिद्धू, भानु सिद्धू, सुमित पंघाल, देवा चौधरी, सुफियान चौधरी, तलत जमाल, अम्मार खान, दानिश सैफी, रूद्र प्रताप शर्मा आदि कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।

























