👁 0 views Views
हापुड़,सीमन(ehapurnews.com ):हापुड़ में प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी हापुड़ में मंगलवार को किन्नर समाज के लोगों ने वार्षिक उत्सव बड़ी धूमधाम से मनाया गया और नगर में प्रभात फेरी निकाली जिसे देखने लोग उमडध पड़े।
हापुड़ शहर कांग्रेस कमेटी द्वारा पक्का बाग़ चौराहे पर किन्नर समाज के लोगों का फूल मलाओं से भव्य व जोरदार स्वागत किया गया। वार्षिक उत्सव पर फूल मालाओं से स्वागत करने के बाद किन्नर समाज ने कांग्रेस जनों को आशीर्वाद दिया।
स्वागत करने वालों में शहर अध्यक्ष अभिषेक गोयल,शहर उपाध्यक्ष जितेंद्र सिंह,शहर कोषाध्यक्ष विक्की शर्मा,तारेश्वर त्यागी,शहर सचिव व पूर्व मीडिया प्रभारी गौरव गर्ग,निसार खान,कुसुम लता,सविता गौतम आदि उपस्थित थे।
Shashwat Fitness महिलाओं के लिए दे रहा खास ऑफर, कॉल करें: 9756765958

































