कांग्रेस संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं कांग्रेसी










हापुड़,सीमन(ehapurnews.com): शहर कांग्रेस कमेटी हापुड़ के तत्वावधान में मंगलवार को संगठन सृजन अभियान के तहत हापुड़ में 2 बैठक की गई,पहली बैठक बुलंद शहर रोड वार्ड 41 देहली गेट में अब्दुल कलाम मालागढ़ वालों के प्रतिष्ठान पर बैठक की गई और दूसरी बैठक वार्ड 20 के मोहल्ला रामगढ़ी में भूप सिंह के प्रतिष्ठान पर की गई। बैठक का आयोजन वार्ड अध्यक्ष शादाब कुरैशी ने किया। पूर्व विधायक गजराज सिंह ने राष्ट्रीय महासचिव व उत्तर प्रदेश कांग्रेस की प्रभारी प्रियंका गांधी को उनके जन्मदिन पर शुभकामनाएं देते हुए उनके दीर्घ आयु होने की कामना की।उन्होंने कहा कि किसानों को कृषि बिल के विरोध में ठिठुरती ठंड में आंदोलन करना पड़ रहा है ऐसे में प्रियंका गांधी ने अपना जन्मदिन नहीं मनाने का निर्णय लिया है। शहर अध्यक्ष अभिषेक गोयल ने कहा कि संगठन सृजन अभियान के तहत कांग्रेस दिन रात वार्डो में बैठक कर रही है,कंगेस की विचारधारा से अवगत कराकर लोगों को जोड़ने का कार्य कांग्रेस पार्टी का हर कार्यकर्ता कर रहा है।
पूर्व विधायक गजराज सिंह शहर अध्यक्ष अभिषेक गोयल ने पिछड़ा वर्ग विभाग के शहर अध्यक्ष मोहम्मद गुलफाम सैफी,वार्ड अध्यक्ष शादाब कुरैशी का फूल माला पहनाकर सम्मानित किया। संचालन शहर सचिव व पूर्व शहर मीडिया प्रभारी गौरव गर्ग ने किया।







Related Posts

राजस्थान में आयोजित प्रतियोगिता में हापुड़ के नवीन त्यागी ने जीता ब्रोंज मेडल

🔊 Listen to this राजस्थान में आयोजित प्रतियोगिता में हापुड़ के नवीन त्यागी ने जीता ब्रोंज मेडल हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के नवीन कुमार ने National Masters Athlete Championship 2026…

Read more

हिंदू सम्मेलन में भारत को विश्व गुरु बनाने का संकल्प लिया

🔊 Listen to this हिंदू सम्मेलन में भारत को विश्व गुरु बनाने का संकल्प लिया हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): अभ्युदय हिंदू सम्मेलन समिति हापुड़ के तत्वावधान में रविवार को हापुड़ के…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

राजस्थान में आयोजित प्रतियोगिता में हापुड़ के नवीन त्यागी ने जीता ब्रोंज मेडल

राजस्थान में आयोजित प्रतियोगिता में हापुड़ के नवीन त्यागी ने जीता ब्रोंज मेडल

हिंदू सम्मेलन में भारत को विश्व गुरु बनाने का संकल्प लिया

हिंदू सम्मेलन में भारत को विश्व गुरु बनाने का संकल्प लिया

प्रशान्त पर हुए जानलेवा हमले में दो दबोचे

प्रशान्त पर हुए जानलेवा हमले में दो दबोचे

ज्योतिबा फुले की मूर्ति तोड़ने का प्रयास करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग

ज्योतिबा फुले की मूर्ति तोड़ने का प्रयास करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग

जैन मिलन का क्षेत्रीय अधिवेशन 22 फरवरी को हापुड में

जैन मिलन का क्षेत्रीय अधिवेशन 22 फरवरी को हापुड में

पुलिस ने गुमशुदा को दिल्ली से किया बरामद

पुलिस ने गुमशुदा को दिल्ली से किया बरामद
error: Content is protected !!