हापुड़,सीमन (ehapurnews.com ):शहर कांग्रेस कमेटी हापुड़ के अध्यक्ष अभिषेक गोयल के नेतृत्व में कमेटी द्वारा लगातार संगठन सृजन अभियान चलाया जा रहा है।
जिसके अन्तर्गत रविवार की रात को वार्ड नं – 14 में नानकचंद के आवास पर, वार्ड नं 16 में बादल सिद्धू एडवोकेट के आवास पर एवं वार्ड नं 26 में अमित शर्मा के आवास पर पदाधिकारियों द्वारा वार्ड के अध्यक्ष प्रत्याशी पद के लिए सदस्यों के पंजीकरण करवाए गए।
इसके साथ ही वार्ड नंबर 38 और वार्ड नंबर 41 में वार्ड अध्यक्ष पद के लिए सेक्टर अध्यक्ष एहतेशाम कुरैशी,सेक्टर अध्यक्ष दिनेश कुमार सैनी एड्वोकेट और सेक्टर सचिव भरत लाल शर्मा द्वारा संगठन सृजन अभियान के फॉर्म भरवाएं गए।
शहर अध्यक्ष अभिषेक गोयल ने बताया कि वार्ड एवं बूथ की मजबूती के लिए प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू जी द्वारा संगठन सृजन अभियान प्रदेश के सभी जिलों में युद्ध स्तर पर चलाया जा रहा है, जिसका एक सकारात्मक नतीजा आगामी चुनावों में अवश्य देखने को मिलेगा।
बैठक का आयोजन सेक्टर प्रभारी धर्मेन्द्र कश्यप, सेक्टर अध्यक्ष कपिल डंग, सेक्टर सचिव अमित ने किया
IPL Fans के लिए खुशखबरी SHREE RATHNAM ने मैच देखने के लिए लगाया प्रोजेक्टर: अभी टेबल बुक करने के लिए कॉल करें: 8810077771, 8810177771.





























