आप पार्टी पंचायत चुनाव में उतारेगी प्रत्याशी










गढ़मुक्तेश्वर, सीमन (ehapurnews.com): पास के ग्राम शाहपुर चौधरी में आम आदमी पार्टी की एक बैठक का आयोजन रविवार को किया गया जिसकी अध्यक्षता पूर्व प्रधान छत्तर सिंह राणा ने की तथा संचालन आम आदमी पार्टी के ब्लॉक अध्यक्ष जगबीर राणा ने किया। बैठक में दिल्ली सरकार के विधायक सहीराम पहलवान ने कहा कि बहुत जल्दी दिल्ली मॉडल को लेकर प्रदेश में पंचायत चुनाव में आम आदमी पार्टी उतरने जा रही है, जल्द ही दिल्ली एनसीआर के क्षेत्र में दिल्ली ट्रांसपोर्ट की बसों में महिलाएं फ्री यात्रा कर पाएंगे जिसके लिए श्री अरविंद केजरीवाल सीमावर्ती मुख्यमंत्रियों से वार्तालाप कर फ्री बस सेवा देने के लिए आम आदमी पार्टी सरकार कार्य कर रही है।

बैठक में जिला अध्यक्ष नरेंद्र सोलंकी ने कहा कि प्रदेश में जंगलराज चल रहा है। महिलाओं का मान सम्मान सुरक्षित नहीं है। आम आदमी पार्टी पंचायत चुनाव से शुरुआत कर उत्तर प्रदेश में विधानसभा के चुनाव लड़ने के लिए जमीनी स्तर पर काम  कर रही है। आगे आने वाले पंचायत चुनाव में ईमानदार प्रत्याशियों के सहारे पंचायत चुनाव लड़ेगी!

बैठक को संबोधित करते हुए जिला प्रभारी ओमबीर यादव ने कहा कि आम आदमी पार्टी पंचायत चुनाव में साफ छवि के प्रत्याशियों को चुनाव लड़ाएगी जिसके लिए गांव -गांव जाकर संगठन को मजबूत कर विस्तृत किया जाने का कार्य करा जा रहा हैं। बैठक में अजय कुमार, कुंवर पाल लोधी, डॉक्टर अंसार, सुबोध शर्मा, संजय लोधी, मनोज भारद्वाज,आदि उपस्थित थे।

अब घर बैठे कराएं हैल्थ चैकअप, कॉल करें: 9675655656:







Related Posts

85 लाख की लूट में वांछित बदमाश पर 20 हजार रुपए का इनाम घोषित

🔊 Listen to this हापुड़, सीमन / रियाज़ अहमद (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना पिलखुवा कोतवाली ने पंजीकृत अभियोग में वांछित, फरार चल रहे शातिर अभियुक्त पर पुरस्कार घोषित किया…

Read more

एक युवक तालिबानी सजा देने पर तीन भेजे जेल

🔊 Listen to this एक युवक तालिबानी सजा देने पर तीन भेजे जेलहापुड, सीमन (ehapurnews.com):मोबाइल चोरी के शक में एक युवक को जंगल में ले जाकर मुर्गा बनाकर सजा देने…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

85 लाख की लूट में वांछित बदमाश पर 20 हजार रुपए का इनाम घोषित

85 लाख की लूट में वांछित बदमाश पर 20 हजार रुपए का इनाम घोषित

एक युवक तालिबानी सजा देने पर तीन भेजे जेल

एक युवक तालिबानी सजा देने पर तीन भेजे जेल

श्री सनातन धर्म सभा हापुड़ के वार्षिकोत्सव पर होगा संकीर्तन, निकलेगा नगर संकीर्तन

श्री सनातन धर्म सभा हापुड़ के वार्षिकोत्सव पर होगा संकीर्तन, निकलेगा नगर संकीर्तन

हापुड़ के दो नेताओं ने डिप्टी सीएम से की मुलाकात

हापुड़ के दो नेताओं ने डिप्टी सीएम से की मुलाकात

शहीद जवान को दी श्रद्धांजलि

शहीद जवान को दी श्रद्धांजलि

जिला पंचायत चुनाव में ज्ञानेन्द्र त्यागी वार्ड -9 से होगे प्रत्याशी

जिला पंचायत चुनाव में ज्ञानेन्द्र त्यागी वार्ड -9 से होगे प्रत्याशी
error: Content is protected !!