गढ़मुक्तेश्वर,सीमन/ विनोद गुप्ता(ehapurnews.com ): खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन हापुड़ की टीम द्वारा गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र में खाद्य कारोबारियों को मास्क और सैनिटाइजर का प्रयोग करने के कड़े निर्देश दिए,साथ ही शमशाद किराना स्टोर बहादुरगढ़ के प्रतिष्ठान से अरहर की दाल का एक नमूना भी संग्रहित किया गया। उक्त नमूने को जांच हेतु राजकीय लैब भेजा है।
























