हुक्काबार से पकड़े गए शहजादे










पिलखुवा, सीमन (ehapurnews.com): पिलखुवा पुलिस ने मौहल्ला रजनी विहार में नमन के मकान पर चल रहे अवैध हुक्काबार का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने मौके से 12 शहजादों को गिरफ्तार कर 11 मोबाइल फोन, 5 बाइक,3400 रुपए नकद, सात हुक्के, 16 चिलम, पाइप विभिन्न प्रकार के फलैवर बरामद किए है।
पुलिस ने बताया कि नमन के मकान में हुक्काबार का संचालन मौहल्ला खटीकान का रवि चला रहा था। रवि ने पुलिस को बताया कि वह हुक्काबार में आने वाले प्रत्येक व्यक्ति से 500 रुपए एक फलैवर के चार्ज करते है। एक हुक्के पर तीन या चार लोगों को बैठाया जाता है। हुक्के पर ग्राहक की मांग के मुताबिक फलैवर का तम्बाकू उपलब्ध कराया जाता है। एक बार आग जलने पर से आग के बुझने तक प्रत्येक व्यक्ति से 500 रुपए लिए जाते है। पुन: नया फलैवर मांगने पर पुन: 500 रुपए देने होते है। पुलिस ने मौके से हुक्काबार के संचालक रवि,परतापुर रोड के कृष्णवंश आर्य,हनी कटारिया,शिवाजी नगर का समरजीत,मोहन नगर का हिमांशु, मौहल्ला पुरा का सार्थक,खेड़ा का राहुल, मोहन नगर का कुंदन व मोहित सर्वोदय नगर का हिमांशु,मौहल्ला गंज का लक्ष्य तथा सलेश हर्ष शामिल है। आरोपी सर्वोदय नगर का हिमांशु लूट के एक मामले में जेल जा चुका है। आरोपी बीफार्मा,एलएलबी,स्नातक है। जो मौज मस्ती के लिए हुक्काबार में आते थे।







Related Posts

हापुड़: अनियंत्रित होकर खाई में गिरी गाड़ी, चार लोग घायल

🔊 Listen to this हापुड़, सीमन/अमित कुमार (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना देहात क्षेत्र में सड़क हादसे के दौरान एक गाड़ी अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। सड़क हादसे के…

Read more

साइबर ठगों के हलक से पुलिस ने 40 हजार रूपए निकाले

🔊 Listen to this साइबर ठगों के हलक से पुलिस ने 40 हजार रूपए निकालेहापुड सीमन (ehapurnews.com):हापुड जनपद में साइबर अपराध की रोकथाम हेतु चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

हापुड़: अनियंत्रित होकर खाई में गिरी गाड़ी, चार लोग घायल

हापुड़: अनियंत्रित होकर खाई में गिरी गाड़ी, चार लोग घायल

साइबर ठगों के हलक से पुलिस ने 40 हजार रूपए निकाले

साइबर ठगों के हलक से पुलिस ने 40 हजार रूपए निकाले

निर्माणाधीन अस्पताल से चोरी करते आरोपी को लोगों ने पकड़ा

निर्माणाधीन अस्पताल से चोरी करते आरोपी को लोगों ने पकड़ा

नाबालिग से रेप ,गया जेल

नाबालिग से रेप ,गया जेल

हेलीकॉप्टर से दुल्हनिया को लेने आया दूल्हा

हेलीकॉप्टर से दुल्हनिया को लेने आया दूल्हा

एआई आत्म निर्भर भारत पर सेमिनार

एआई आत्म निर्भर भारत पर सेमिनार
error: Content is protected !!