हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): यूनाईटेड हिंदू फ्रंट जनपद हापुड़ के तत्वावधान में गांव नवादा में आयोजित एक सादे कार्यक्रम में संस्था के नवनियुक्त पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई। इसके अतिरिक्त प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर संगठन के पदाधिकारियों ने भूमियामाता पर पौधारोपण किया। इस मौके पर संगठन के नेता संजय त्यागी, संजीव कुमार आदि उपस्थित थे।
























