हापुड़ के गुप्ता बाप-बेटे की गाजियाबाद पुलिस कर रही तलाश










हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): आपने सहारनपुर के गुप्ता ब्रदर्स के बारे में तो सुनी ही होगा जो दक्षिण अफ्रीका के नामी लोगों में शामिल हैं। आज हम आपको बताने जा रहे हैं हापुड़ की एक गुप्ता फैमिली के बारे में… इस फैमिली के बाप-बेटे के खिलाफ गाजियाबाद पुलिस ने शुक्रवार को मामला दर्ज किया जिनकी तलाश की जा रही है। आरोप है कि इन दोनों ने कुछ अन्य लोगों के साथ मिलकर दो जनों से करोड़ों रुपए ठग लिए।

जानें क्या है पूरा मामला:

मामला गाजियाबाद के कविनगर स्थित होली एंजल्स पब्लिक स्कूल समिति से जुड़ा है जहां दो व्यक्तियों ने खुद के साथ 9.5 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराया है। इस संबंध में समिति के अध्यक्ष सिद्धार्थ जैन, विपिन कुमार जैन, शानू जैन, प्रद्युमन जैन, साक्षी जिंदल, विजय कुमार तथा हापुड़ की एक गुप्ता फैमिली के दो सदस्य (बाप-बेटे) के खिलाफ नेहरुनगर थर्ड के निवासी रघुवीर ने आठ करोड़ रुपए तथा संजय नगर निवासी राहुल सिंह ने सिद्धार्थ, विपिन व शानू जैन के खिलाफ डेढ़ करोड़ रुपए की धोखाधड़ी करने के संबंध में अलग-अलग रिपोर्ट दर्ज की गई हैं। बता दें कि समिति की आर्थिक स्थिति का हवाला देकर करोड़ो रुपए ठगे गए और उन्हें पदों का लालच दिया गया।

पुलिस कर रही तलाश:

सिद्धार्थ जैन को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है जबकि बाकी अन्य की तलाश की जा रही है। सूत्रों द्वारा प्राप्त हुई जानकारी के अनुसार हापुड़ की गुप्ता फैमिली के दोनों सदस्य लगज़री जिंदगी का आनंद लेते हैं। बेटे को महंगी और लग्जरी वाहनों का बेहद शौक है।  

Diwali offer: Car Service पर पाएं भारी डिस्काउंट, अभी कॉल करें : 6397029177, 9759699022, 7417094122:







Related Posts

हापुड़ निवासी व्यक्ति ने पत्नी को दिया तीन तलाक, दिल्ली में मुकदमा दर्ज

🔊 Listen to this हापुड़, सीमन / पंकज कश्यप (ehapurnews.com): हापुड़ के रहने वाले आसिफ अली ने अपनी पत्नी को 30 जनवरी को व्हाट्सएप के माध्यम से ट्रिपल तलाक दे…

Read more

हापुड़ की समीक्षा सिंह ने पास की यूजीसी नीट की परीक्षा

🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ की रेलवे रोड पर स्थित मोहल्ला रामगंज निवासी समीक्षा सिंह ने यूजीसी नीट 2025 की परीक्षा पास की है। इस अवसर पर…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

हापुड़ निवासी व्यक्ति ने पत्नी को दिया तीन तलाक, दिल्ली में मुकदमा दर्ज

हापुड़ निवासी व्यक्ति ने पत्नी को दिया तीन तलाक, दिल्ली में मुकदमा दर्ज

हापुड़ की समीक्षा सिंह ने पास की यूजीसी नीट की परीक्षा

हापुड़ की समीक्षा सिंह ने पास की यूजीसी नीट की परीक्षा

8 माह से फरार झगड़ालू पुलिस के हत्थे चढा

8 माह से फरार झगड़ालू पुलिस के हत्थे चढा

अब्दुल्लापुर में सड़क के सुदृढ़ीकरण कार्य का शुभारंभ

अब्दुल्लापुर में सड़क के सुदृढ़ीकरण कार्य का शुभारंभ

छात्रों ने पुलिस की कार्यप्रणाली को समझा

छात्रों ने पुलिस की कार्यप्रणाली को समझा

ट्रैक्टर-ट्राली की भिड़ंत में दो घायल

ट्रैक्टर-ट्राली की भिड़ंत में दो घायल
error: Content is protected !!