👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): बिग्रेड आफ एक्स कैडेटस जिला कार्यकारिणी हापुड़ के द्वारा 38 यूपी बीएन एनसीसी कार्यालय पर विदाई समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें जवानों की हापुड़ से अलग-अलग जगहों पर पोस्टिंग होने वाले सैनिकों केा प्रशस्ति पत्र,स्मृति चिन्ह व कपड़ा भेंट कर उन्हें सम्मानपूर्वक विदाई दी गई। बी.ओ.सी के राष्ट्रीय अध्यक्ष रितेश एवं जिला संयोजक प्रेमचंद सैनी ने जेसीओ हरे राम साहब को प्रशस्ति पत्र, स्मृति चिन्ह व शाल भेंट कर सम्मानित किया। बी.ओ.सी के मीडिया प्रभारी हिमांशु एवं भारत शर्मा के द्वारा हवलदार रवींद्र सिंह साहब व हवलदार हमवीर साहब को सम्मानित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता यश शर्मा व प्रतिभा तोमर ने की। विदाई समारोह में नगर संयोजक बादल चौधरी उपस्थित थे।





























