सपा नेता व उसके पिता से मारपीट के मामले में पुनः विवेचना के आदेश










हापुड़,सीमन/ अशोक तोमर(ehapurnews.com ):गत दिनों न्यू शिवपुरी निवासी सपा नेता शुभम गुप्ता व उसके पिता से कई बार मारपीट करने के मामले में कोर्ट के आदेश पर हापुड़ कोतवाली नगर में एक मुकदमा आर्य नगर निवासी विकास गोयल उर्फ गोल्डी,उत्तम चंद गोयल ठेकेदार, रिंकी गोयल एवं तीन चार अज्ञात लोगों के खिलाफ गंभीर धाराओं में कायम हुआ था, जिसकी जांच अतरपुरा चौकी प्रभारी यशपाल गौतम को सौंपी गई थी। कुछ दिनों के उपरांत चौकी प्रभारी ने सभी मुलजिमो को क्लीन चिट दे दी थी। इस मामले की जानकारी सपा नेता को लगते ही उन्होंने अपर पुलिस अधीक्षक महोदय को एक प्रार्थना पत्र सौंपा जिसमें उन्होंने चौकी प्रभारी पर कई गंभीर आरोप लगाते हुए पूरे मामले की सच्चाई के सबूत उनके समक्ष प्रस्तुत किए। पूरे मुकदमे एवं सबूतों की सच्चाई की जांच के लिए अपर पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा प्रार्थना पत्र की जांच पुलिस क्षेत्राधिकारी हापुड़ नगर को सौंपी गई जिसमें सपा नेता शुभम गुप्ता ने पुलिस क्षेत्राधिकारी के समक्ष अपने बयान दर्ज कराए एवं बताया की चौकी प्रभारी द्वारा कोई भी सबूत वादी से नहीं लिए गए हैं इसलिए सपा नेता शुभम गुप्ता ने मुकदमे से संबंधित समस्त सबूत पुलिस क्षेत्राधिकारी हापुड़ नगर के समक्ष प्रस्तुत किए। सबूतों की सच्चाई को आकते हुए पुलिस क्षेत्राधिकारी हापुड़ नगर द्वारा मामले की पुन: विवेचना सिकंदर गेट चौकी प्रभारी श्रवण गौतम को सौंपी गई है।







Related Posts

इंटरमीडिएट प्रयोगात्मक परीक्षा की तिथि 13 फरवरी तक बढ़ी

🔊 Listen to this इंटरमीडिएट प्रयोगात्मक परीक्षा की तिथि 13 फरवरी तक बढ़ी हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): इंटरमीडिएट के छात्र-छात्राओं के हित में यूपी बोर्ड सचिव भगवती सिंह ने प्रयोगात्मक परीक्षा…

Read more

वेद परायण महायज्ञ में आहुतियां डालकर विश्व कल्याण की कामना

🔊 Listen to this वेद परायण महायज्ञ में आहुतियां डालकर विश्व कल्याण की कामनाहापुड, सीमन (ehapurnews.com):हापुड के नजदीक के गांव धनौरा में आयोजित 15 दिवसीय वेद परायण महायज्ञ में श्रध्दालुओ…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

इंटरमीडिएट प्रयोगात्मक परीक्षा की तिथि 13 फरवरी तक बढ़ी

इंटरमीडिएट प्रयोगात्मक परीक्षा की तिथि 13 फरवरी तक बढ़ी

वेद परायण महायज्ञ में आहुतियां डालकर विश्व कल्याण की कामना

वेद परायण महायज्ञ में आहुतियां डालकर विश्व कल्याण की कामना

पूर्व मंत्री पर जानलेवा हमले के आरोप में एक दबोचा

पूर्व मंत्री पर जानलेवा हमले के आरोप में एक दबोचा

हापुड़: ट्रेन की चपेट में आए अर्जुन का मुस्लिम समाज ने हिंदू रीति-रिवाज से किया अंतिम संस्कार

हापुड़: ट्रेन की चपेट में आए अर्जुन का मुस्लिम समाज ने हिंदू रीति-रिवाज से किया अंतिम संस्कार

जाने 10 जनवरी का सब्जियों का भाव

जाने 10 जनवरी का सब्जियों का भाव

हाईवे पर मची चीख-पुकार, तीन वाहनों की हुई भिड़ंत

हाईवे पर मची चीख-पुकार, तीन वाहनों की हुई भिड़ंत
error: Content is protected !!