हापुड़, सीमन (ehapurnews.com):रामस्वरुप उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अच्छेजा में मंगलवार को एसएसवी पीजी कॉलेज हापुड़ के राष्ट्रीय सेवा योजना के विशेष शिविर के छठे दिन कार्यक्रम अधिकारी डॉ सुबोध कुमार शर्मा, डॉ लक्ष्मण सिंह गौतम, डॉ सुदर्शन त्यागी, डॉ रितु सिंह के निर्देशन में स्वयंसेवियों द्वारा विद्यालय परिसर में श्रमदान कर साफ़ सफाई की गई। शिविर के बौद्धिक सत्र में एडवोकेट प्रशांत चौधरी ने स्वयंसेवकों को कानून तथा संविधान की जानकारी दी। एडवोकेट प्रशांत चौधरी ने बताया कि हमें कानून का पूर्णतः पालन करना चाहिए। उन्होंने वाहन दुर्घटना क्लेम के विषय में विस्तारपूर्वक जानकारी दी ।उन्होंने सड़क सुरक्षा अभियान के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि दुपहिया वाहन पर हेलमेट अवश्य लगाना चाहिए तथा कार चलाते समय सीट बैलट अवश्य लगायें। इस अवसर पर नवनीत त्यागी, धर्मेंद्र कुमार, मुकेश शर्मा, सचिन कुमार, अंश, नवीन, कुलदीप, श्रुति, माधुरी, अजय, आशीष, अजय, प्रीति, रिम्पी, प्रिया, शेशांसी आदि उपस्थित थे।
































