वर्तमान समय में शिक्षित बेरोजगारी










हापुड़, सीमन (ehapurnews.com ):हिन्दी प्रोत्साहन समित “संस्कृति”,हापुड़ के तत्वावधान में आचार्य रामचंद्र शुक्ल एवम् रानी दुर्गावती जयंती के अवसर पर एक वेबिनार का आयोजन किया गया जिसका विषय था ‘वर्तमान समय में शिक्षित बेरोजगारी’ ।कार्यक्रम की संयोंजिका डां.मीनू वर्मा ने अतिथियों का स्वागत किया।कार्यक्रम की अध्यक्षता मुक्ता शर्मा ने की तथा संचालन सोनम शर्मा व डॉक्टर मीनू वर्मा ने संयुक्त रूप से किया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि कवियत्री, साहित्यकार, हिन्दी प्रोत्साहन समिति की संरक्षिका डा आराधना बाजपेयी ने कहा कि शिक्षित बेरोजगारी का समाधान सरकार के हाथ में नहीं अपितु हमारे हाथों मे है। विशिष्ट अतिथि ग़ाज़ियाबादके एस. आर .जी. पद पर कार्यरत देवांकुर् भारद्वाज ने कहा कि शिक्षित व्यक्ति बेरोजगार हो ही नहीं सकता क्योंकि उसमें ज्ञान का अपूर्व भंडार होता है। हिन्दी प्रोत्साहन समिति के प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर अनिल वाजपेयी के अनुसार सरकार बेरोजगारों के लिए अवसर तो बहुत अवसर प्रदान कर रही है परंतु जानकारी के अभाव में वह उस अवसर का लाभ नहीं उठा पाते। गुजरात से कार्यक्रम मे जुड़े पंकज ने कहा कि जिस देश में इतनी संभावनाएं हों वह व्यक्ति शिक्षित हो कर बेरोजगार हो ही नहीं सकता। कोरोना काल में हम रोजगार की अधिक संभावनाओं से जुड़ गए है। मुरादाबाद से जुड़ीअर्चना शर्मा ने कहा कि सरकारी नौकरी की चाह से ही हम
बेरोजगार है। गीता जी ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि शिक्षा का तात्पर्य सिर्फ रोजगार हो हमको यह मानसिकता बदलनी होगी। समिति की अध्यक्षा मुक्ता शर्मा ने अपने विचार रखे कि हम सभी को स्वरोजगार को बढ़ावा देना होगा जिस से बेरोजगारी से बचा जा सके। समिति की सचिव डॉक्टर मीनू वर्मा ने कहा की छात्रों को शुरू से ही व्यावसायिक शिक्षा का ज्ञान देना चाहिए।डां.तनुज कुमार जी ने नई शिक्षा नीति की तारीफ की। उत्तराखंड से रश्मि, ऋतु , झारखंड से रेनू, आदि ने प्रतिभागिता की।

एक फोन पर घर बैठे मंगाए ताजी सब्जी, सफल मटर, पनीर, सोयाबीन, चाप, आईस्क्रीम, दूध, कोल्डड्रिंक. कॉल करें: 8650607033. FREE HOME DELIVERY







Related Posts

महाशिवरात्रि 15 फरवरी व होली 4 मार्च को

🔊 Listen to this महाशिवरात्रि 15 फरवरी व होली 4 मार्च को हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): महाशिवरात्रि व्रतपर्व 15 फ़रवरी रविवार कावड़ जलाभिषेक सायं 5.05 बजे से तथा रंगों का पर्व…

Read more

HPDA की सांठगांठ से बछलौता रोड पर अवैध भवन निर्माण

🔊 Listen to this HPDA की सांठगांठ से बछलौता रोड पर अवैध भवन निर्माण हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): बाबूगढ़ से बछलोता रोड पर बाईपास से करीब 200 मीटर पहले एक बहु…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

महाशिवरात्रि 15 फरवरी व होली 4 मार्च को

महाशिवरात्रि 15 फरवरी व होली 4 मार्च को

HPDA की सांठगांठ से बछलौता रोड पर अवैध भवन निर्माण

HPDA की सांठगांठ से बछलौता रोड पर अवैध भवन निर्माण

85 लाख व 64 लाख की लूट में क्या है समानताएं

85 लाख व 64 लाख की लूट में क्या है समानताएं

हापुड़ तहसील में जिलाधिकारी ने किया चार शिकायतों का मौके पर निस्तारण

हापुड़ तहसील में जिलाधिकारी ने किया चार शिकायतों का मौके पर निस्तारण

बिरयानी की दुकान पर हुई मारपीट के मामले में दो कर्मचारी पुलिस ने लिए हिरासत में

बिरयानी की दुकान पर हुई मारपीट के मामले में दो कर्मचारी पुलिस ने लिए हिरासत में

पिलखुवा: बाइकों की आमने-सामने की भिड़ंत में दंपति घायल

पिलखुवा: बाइकों की आमने-सामने की भिड़ंत में दंपति घायल
error: Content is protected !!