👁 0 views Views
गढ़मुक्तेश्वर, सीमन/विनोद गुप्ता (ehapurnews.com): गढ़मुक्तेश्वर पुलिस ने वाहन चैकिंग के दौरान चार बदमाशों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से सात सोलर प्लेट, तीन इंवर्टर,चार बैट्रा, दो एलसीडी, दो बाइक,तीन तमंचे व 6 कारतूस बरामद किए है।
पुलिस ने बताया कि शनिवार व रविवार की मध्यरात्रि को पुलिस काकाठेर की मठैया तिराहे पर पुलिस वाहनों की चैकिंग कर रही थी कि पुलिस ने दो बाइकों पर सवार चार संदिग्धों को रोक लिया। आरोपी गांव चकलठीरा का शेरु,ओमकार, जयप्रकाश व ओम प्रकाश है। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने पुलिस को बताया कि वे चोरी के माल को इधर-उधर बेचने के लिए जा रहे थे। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लाखों रुपए मूल्य का चोरी का माल सोलर प्लेट,इंवर्टर, बैट्रा, एलसीडी व हथियार बरामद किए है।



























