हापुड़, सीमन : आर्य समाज हापुड़ में बुधवार को राष्ट्र की सुख स्मृद्धि के लिए यज्ञ का आयोजन किया गया। आर्य बंधु चमन सिंह सिसोदिया, अनुपम आर्य, मदन लाल यज्ञ के मुख्य यजमान थे। आचार्य धर्मेंद्र शास्त्री ने यज्ञ सम्पन्न कराया। इस अवसर पर आनंद प्रकाश आर्य, सुरेंद्र कबाड़ी, मंगल सैन गुप्ता, कुंवरपाल आर्य,अजय गोयल, बीना आर्य, माया आर्य, पुष्पा आर्य, राकेश गुप्ता आदि ने यज्ञ में आहुतियां डालकर राष्ट्र की सुख समृद्धि की कामना की।
आर्य बंधुओं ने छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती पर उनके बलिदान को याद किया।






























