हापुड़, सीमन(ehapurnews.com): हापुड़ के रामस्वरुप उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अच्छेजा में एसएसवी पीजी कॉलेज हापुड़ के राष्ट्रीय सेवा योजना के विशेष शिविर के पांचवे दिन सोमवार को कार्यक्रम अधिकारी डॉ सुबोध कुमार शर्मा, डॉ लक्ष्मण सिंह गौतम, डॉ सुदर्शन त्यागी, डॉ रितु सिंह के दिशा निर्देशन में डा. नवनीत त्यागी द्वारा स्वयंसेवियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया।डॉ नवनीत त्यागी द्वारा स्वयंसेवकों का वजन,तापमान,रक्तचाप की जांच की गई तथा उन्हें विभिन्न संक्रामक बीमारियों की जानकारी दी।
शिविर के बौद्धिक सत्र में जिला क्षयरोग अधिकारी डॉ राजेश सिंह तथा जिला क्षयरोग समन्वयक सुशील चौधरी ने क्षयरोग की जानकारी दी। डॉ राजेश सिंह ने बताया कि क्षयरोग एक संक्रामक रोग है जिसका इलाज पूर्णतः सम्भव है। उन्होंने बताया कि देश की 27 फीसदी जनसंख्या क्षयरोग से पीड़ित है, तीन हफ्ते से अधिक खांसी होने पर तुरंत जांच करानी चाहिए। उन्होंने बताया कि क्षयरोग का इलाज सरकारी अस्पताल में पूर्णतः निशुल्क है।
इस अवसर पर धर्मेंद्र कुमार, सचिन, अंश, नवीन, कुलदीप, रवि,दिनेश, संदीप, श्रुति, माधुरी, अजय, आशीष, अजय, प्रीति, रिम्पी, प्रिया, शेशांसी आदि स्वयंसेवक उपस्थित थे।
घर खरीदने पर पाएं 2.67 लाख तक की सब्सिडी, 80% तक Finance. Call: 9540030099

































