हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): उत्तर प्रदेश के अंत्योदय राशन कार्ड धारक के साथ-साथ जनपद हापुड़ के अंत्योदय राशन कार्ड धारकों का भी राशन डिपो से 18 रुपए प्रति किलो की दर से चीनी मिलेगी। प्रदेश सरकार की यह सुविधा अक्तूबर माह से राशन कार्डो पर मिलनी शुरु हो जाएगी। जनपद हापुड़ में 8805 अंत्योदय राशन कार्ड धारक है।
जिला पूर्ति अधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि जनपद हापुड़ के 26.3 मीट्रिक टन चीनी तीन माह के लिए आंवटित की गई है और अंत्योदय राशन कार्ड धारक का एक कार्ड पर एक किलो चीनी प्रति माह 18 रुपए प्रति किलो मिलेगी। पात्र लोगों को गेहूं, चावल पहले से ही नियंत्रित मूल्य पर उपलब्ध हो रहा है। तथा तीसरे सप्ताह में चना,गेहूं व चावल नि:शुल्क मिल रहा है।































