युवा दिवस पर सपा ने बनाया युवा घेरा










हापुड़, सीमन(ehapurnews.com): स्वामी विवेकानंद की जयंती के पर समाजवादी पार्टी हापुड़ के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने एस एस वी पीजी कॉलेज के सामने युवा घेरा कार्यक्रम चलाया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष तेजपाल प्रमुख ने कहा भाजपा सरकार में युवाओं को रोजगार देने की बजाय युवाओं के रोजगार छीने जा रहे हैं ।नौजवानों के लिए बेरोजगारी,महंगी शिक्षा और बदहाल कानून व्यवस्था में बहन बेटियों के साथ घटती घटनाएं और युवा छात्रों के साथ अत्याचार
हो रहे हैं और केंद्र में बैठी गूंगी बहरी सरकार किसानों पर किसान विरोधी काला कानून लाकर आए दिन किसानों पर जुल्म ढा रही है। इस भाजपा सरकार को किसानों के आगे झुकना पड़ेगा और ये तीनों बिल वापस लेने होंगे। पूर्व मंत्री सुधाकर कश्यप ने कहा कि भाजपा सरकार झूठे वादे कर सत्ता पर बैठी है यह सरकार चुनावी वादे भूल गई है ना तो काला धन वापस आया और ना ही हर आम आदमी के खाते में 15 लाख रुपए आये। देश के उद्योगपतियों के हजारों करोड़ों के बिल माफ हो रहे हैं और किसान अन्नदाता व मजदूर का बिजली बिल माफ नहीं किया जा रहा है। युवजन सभा के जिलाध्यक्ष संजय गहलोत ने कहा कि उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने छात्र संघ के चुनाव को रद्द कर दिया है जिससे युवा छात्र परेशान हैं और 2022 में हम अपनी सरकार बनाएंगे। समाजवादी पार्टी की सरकार चुनाव कराएगी। इस मौके फर संजय यादव,इकबाल कुरैशी,फकीरा चौधरी आदि उपस्थित थे

 सुनहरा मौका: अब आसान किश्तों पर पाएं HPDA Aprroved Flats और प्लॉटस, कॉल करें: 7906919171







Related Posts

राजस्थान में आयोजित प्रतियोगिता में हापुड़ के नवीन त्यागी ने जीता ब्रोंज मेडल

🔊 Listen to this राजस्थान में आयोजित प्रतियोगिता में हापुड़ के नवीन त्यागी ने जीता ब्रोंज मेडल हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के नवीन कुमार ने National Masters Athlete Championship 2026…

Read more

हिंदू सम्मेलन में भारत को विश्व गुरु बनाने का संकल्प लिया

🔊 Listen to this हिंदू सम्मेलन में भारत को विश्व गुरु बनाने का संकल्प लिया हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): अभ्युदय हिंदू सम्मेलन समिति हापुड़ के तत्वावधान में रविवार को हापुड़ के…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

राजस्थान में आयोजित प्रतियोगिता में हापुड़ के नवीन त्यागी ने जीता ब्रोंज मेडल

राजस्थान में आयोजित प्रतियोगिता में हापुड़ के नवीन त्यागी ने जीता ब्रोंज मेडल

हिंदू सम्मेलन में भारत को विश्व गुरु बनाने का संकल्प लिया

हिंदू सम्मेलन में भारत को विश्व गुरु बनाने का संकल्प लिया

प्रशान्त पर हुए जानलेवा हमले में दो दबोचे

प्रशान्त पर हुए जानलेवा हमले में दो दबोचे

ज्योतिबा फुले की मूर्ति तोड़ने का प्रयास करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग

ज्योतिबा फुले की मूर्ति तोड़ने का प्रयास करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग

जैन मिलन का क्षेत्रीय अधिवेशन 22 फरवरी को हापुड में

जैन मिलन का क्षेत्रीय अधिवेशन 22 फरवरी को हापुड में

पुलिस ने गुमशुदा को दिल्ली से किया बरामद

पुलिस ने गुमशुदा को दिल्ली से किया बरामद
error: Content is protected !!