हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): वाहनों को मिलावटी ईधन बेचने के आरोप में हापुड़ के दो व्यापारियों के विरुद्ध आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत मुकद्दमा दर्ज कराया गया है। आरोपी अंडरग्राउंड है।
क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी जगन्नाथ राणा ने गांव असौड़ा के जयभगवान तथा गणेश आटो सेंटर पैट्रोल पम्प, स्वर्ग आश्रम रोड हापुड़ के मालिक विनय कुमार के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोपियों पर मोटर वाहन ईधन में मिलावट कर बेचने का आरोप है।
























