हापुड़, सीमन : महिलाओं ने सोमवार को यहां होली पूजन उत्सव धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ परम्परागत ढंग से मनाया। आज महिलाओं ने होली पूजन कर परिवार, समाज व देश की समृद्धि की कामना की।
आज भोर होते ही बड़ी संख्या में महिलाएं पूजन सामग्री के साथ होली उत्सव की और घरों से निकल पड़ी और यह सिलसिला अपराह्न तक जारी रहा। हापुड़ में होली पूजन उत्सव चंडी मंदिर के निकट शिव चौक पर आयोजित किया जाता है। जहां आज महिलाओं ने बड़ी संख्या में होली पूजन कर परिवार, समाज और देश समृद्धि की कामना की।
हापुड़ में महिलाएं होली पूजन करते ेहुए। (छाया:सीमन)
जानलेवा हमले के फरार दो आरोपी पुलिस ने पकड़े
🔊 Listen to this जानलेवा हमले के फरार दो आरोपी पुलिस ने पकड़ेहापुड, सीमन (ehapurnews.com):हापुड पुलिस द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा…
Read more
























